फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर रेलवे : दिल्ली दूर नहीं, प्रयागराज से शुरू हो सकती है शताब्दी 

Thu, 28 Apr 2022 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार 22 अप्रैल को ही सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में प्रयागराज मंडल के सांसदों के साथ जीएम एनसीआर की बैठक में सांसद डा. रीता बहुगणा जोशी, केशरी देवी पटेल ने कानपुर शताब्दी का प्रयागराज तक विस्तार करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक हो जाएगा। पिछले सप्ताह प्रयागराज मंडल के सांसदों की उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के साथ हुई बैठक में कानपुर शताब्दी का प्रयागराज तक विस्तार किए जाने का मामला जोर शोर से उठने के बाद अब रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेज दिया गया है। जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की भी की है। अब ट्रेन के विस्तार को लेकर रेलवे बोर्ड को ही निर्णय लेना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रस्ताव को रेेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन



दरअसल शुक्रवार 22 अप्रैल को ही सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में प्रयागराज मंडल के सांसदों के साथ जीएम एनसीआर की बैठक में सांसद डा. रीता बहुगणा जोशी, केशरी देवी पटेल ने कानपुर शताब्दी का प्रयागराज तक विस्तार करने का मुद्दा उठाया। इस दौरान एनसीआर के सीपीटीपीएम ने कानपुर शताब्दी को प्रयागराज तक लाने में असमर्थता भी जताई, लेकिन सांसद रीता ने एनसीआर अफसरों से कहा कि वह यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे। इसके बाद अफसरों ने यह प्रस्ताव अब रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।

विज्ञापन

सूबेदार रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट करने का भेजा प्रस्ताव


रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में प्रयागराज जंक्शन पर न रुकने वाली सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का ठहराव, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का नामकरण प्रयागराज कैंट किए जाने, मुंबई दुरंतो को नियमित किए जाने, लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू करने आदि का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल है।


रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में कानपुर इंटरसिटी का पुन: संचालन भी शामिल है। इस बारे में जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार का कहना है कि सांसदों की बैठक में जो महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव आए वह सभी रेलवे बोर्ड को भेज दिए गए हैं। जीएम के अनुसार अब रेलवे बोर्ड को ही इन प्रस्तावों के बारे में निर्णय लेना है।


एनसीआर प्रशासन द्वारा कानपुर शताब्दी का प्रयागराज तक विस्तार किए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अब रेलमंत्री से मिलकर गुजारिश की जाएगी कि वह शताब्दी का प्रयागराज तक विस्तार करें एवं अन्य जो मांगे सांसदों ने की हैं, वह भी पूरी की जाएं। - केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें