फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR RAILWAY :  20 महीने बाद दस रुपये का हुआ प्लेटफार्म टिकट 

Sat, 27 Nov 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

कोरोना और लॉकडाउन के चलते रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी थी। स्थिति सामान्य होने पर फिर से इसे चालू किया गया है। पिछले वर्ष कुछ समय के लिए पहले 50 रुपये टिकट का मूल्य तय किया गया था, जिस पर काफी हल्ला मचा था, जिसके बाद रेलवे ने दाम घटाकर 30 रुपये किया था। अब दस रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Ratlam Railway Division increase Platform ticket price - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का दाम एक बार फिर से दस रुपये कर दिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है। अभी तक प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये में मिल रहा था। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष कोविड की वजह से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई थी। कोरोना की पहली लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद जंक्शन एवं अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पिछले वर्ष प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू हुई थी, तब इसका दाम पहले 50 रुपये एवं बाद में 30 रुपये निर्धारित किया गया। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई।

हालांकि बाद में इसकी बिक्री शुरू हुई तो एक बार फिर से उसका दाम 30 रुपये कर दिया गया। अब मध्य रेलवे मुंबई द्वारा दस रुपये का दाम निर्धारित कर दिए जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने भी प्लेटफार्म टिकट का दाम घटाकर दस रुपये कर दिया है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सभी स्टेशनों पर लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें