NCR officers sport and culture meet 2019
- फोटो : CITY DESK
एनसीआर मुख्यालय में रविवार को तीन दिवसीय मीट का हुआ समापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट 2019 में मुख्यालय की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। शुक्रवार से शुरू हुई इस मीट का समापन रविवार को जीएम राजीव चौधरी की मौजूदगी में हुआ। इस तीन दिवसीय मीट में आगरा मंडल को दूसरा, इलाहाबाद मंडल को तीसरा एवं झांसी मंडल को चौथा स्थान मिला।
एनसीआर मुख्यालय में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का आगाज शुक्रवार 20 दिसंबर को हुआ। इस दौरान जहां एक ओर क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, विलियर्डस, कैरम, शतरंज आदि प्रतियोगिताएं हुई तो वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत संगीत, गायन, नृत्य, अभिनय, फूलों की सजावट, रंगोली, अंताक्षरी आदि का आयोजन हुआ। इन सभी आयोजन में काफी संख्या में रेलवे के अफसरों ने शिरकत की। अंतिम दिन क्रिकेट मैच में इलाहाबाद मंडल की टीम ने झांसी मंडल को शिकस्त देकर प्रतियोगिता जीती। समारोह में जीएम ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन जीने की कला है। इसके माध्यम से जीवन में अनुशासन, सहयोग एवं साहस के साथ ही टीम भावना का भी विकास होता है। इस अवसर पर एजीएस अरुण मलिक, पीसीसीएम एमएन ओझा, सेक्रेटरी जीएम अमित मिश्र आदि मौजूद रहे।