12वीं के इतिहास की किताब से मुगल दरबार को हटाया गया
एनसीईआरटी की ओर से किए गए बदलाव में 12वीं के इतिहास की किताब से ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय दो’ से शासक और इतिवृत्त: मुगल दरबार को हटा दिया गया है। इसके अन्तर्गत बच्चों को अकबरनामा और बादशाहनामा, मुगल शासक और उनका साम्राज्य, रंगीन चित्र, आदर्श राज्य, राजधानियां और दरबार, पदवियां, उपहार और भेंट, शाही परिवार, शाही नौकरशाही, मुगल अभिजात वर्ग आदि को पढ़ाया जाता था।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत एनसीईआरटी की किताबों को आज की जरूरत के हिसाब से बदला जा रहा है। जिन चीजों की आज जरूरत नहीं है, उन्हें हटाकर मौजूदा दौर के लिए आवश्यक विषयों को शामिल किया जा रहा है। एनसीईआरटी ने पहले भी बच्चों की गुणवत्ता परक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे कई बदलाव किए हैं। - सुष्मिता कानूनगो, प्रधानाचार्य, जगत तारन गोल्डन जुबली।