अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को गुरु तुल्य बताया।
नरेंद्र गिरी ने कहा कि वह स्वयं हनुमान जी से उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे। शनिवार को बड़े हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करेंगे। कहा सभी साधु संतों की इच्छा है उनके हाथों राम मंदिर का उद्घाटन हो। सभी साधु संत अपने-अपने मठ मंदिरों में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना करेंगे।