कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 9 हमलावरों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनमें तीन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई होगी। घायल दरोगा की मौत की झूठी खबर वायरल करने वालों पर भी रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश एसपी ने दे दिए हैं।
कड़ा धाम कोतवाली के दरोगा केआर सिंह बुधवार रात हमराही सिपाही दिलीप सिंह यादव व एक अन्य के साथ चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी करने सैनी क्षेत्र के कछुआ गांव गए थे। दबिश के दौरान बस्ती के लोगों से पुलिस टीम की बहस हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने घेरकर दरोगा-सिपाहियों पर