फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई पहुंची बाघंबरी मठ, महंत के कमरे से मिले तीन करोड़ रुपये और भारी मात्रा में जेवरात

Thu, 15 Sep 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाघंबरी मठ के अतिथि गृह में महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में सीबीआई ने जांच की थी। जांच के बाद सीबीआई ने महंत का शयन कक्ष सील कर दिया था। नए महंत बलवीर गिरि ने कमरे का ताला खोलने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि के सील कमरे को खोला गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या की जांच कर रही सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ पहुंची। टीम ने प्रशासनिक, पुलिस, बैंक अधिकारियों और मठ के संतों के सामने महंत के कमरे का सीलबंद ताला खोला। कमरे से लगभग तीन करोड़ नकद, करोड़ों के जेवरात और करोड़ों की जमीन के कागजात और कारतूस भी मिले। नगदी, आभूषण और जमीन के कागजातों को नए महंत बलवीर गिरि को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


बाघंबरी मठ के अतिथि गृह में महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में सीबीआई ने जांच की थी। जांच के बाद सीबीआई ने महंत का शयन कक्ष सील कर दिया था। नए महंत बलवीर गिरि ने कमरे का ताला खोलने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को दिन में मठ पहुंची। 

Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में नरेंद्र गिरि के सील कमरे को खोला गया। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान सीबीआई टीम के साथ एसीएम थर्ड अभिनव कनौजिया, एसीएम फोर्थ गणेश कुमार कनौजिया और सीओ चतुर्थ राजेश यादव के साथ ही एक बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। सीबीआई टीम ने सील करने से पहले कमरे में रखे सामानों की सूची तैयार की थी। टीम ने सबसे पहले अपनी सूची के अनुसार कमरे में मिली चीजों का मिलान किया। कमरे में लगभग तीन करोड़ रुपये कैश के अलावा करोड़ों के आभूषण और करोड़ों की जमीन के कागजात भी मिले। महंत की वसीयत भी कमरे में थी। 

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम बाघंबरी मठ पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
कैश गिनने के लिए बैंक अफसर को भी बुलाया गया था। जमीन के कागजातों को परखने के लिए सब रजिस्ट्रार को भी बाद में बुलाया गया। सीबीआई टीम दिन भर मठ में रही। अंत में लिखापढ़ी में सारी नकदी, आभूषण और जमीन के कागजातों को महंत बलवीर गिरि को सौंप दिया गया। इसके अलावा नरेंद्र गिरि की माला और बाजूबंद को भी बलवीर गिरि को सौंपा गया। 

कमरे से अन्य सामान के अलावा करीब नौ कुंतल देशी घी और 13 कारतूस भी मिले। कारतूसों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। सीबीआई की इस कार्रवाई में दिन भर लग गए। कमरे की चाबी तथा अन्य सामान महंत बलवीर गिरि को सौंप कर सीबीआई टीम करीब आठ बजे मठ से रवाना हुई। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। 
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम बाघंबरी मठ पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
कमरे में मिली चीजें 
  • लगभग तीन करोड़ रुपये 
  • करोड़ों के जेवरात 
  • करोड़ों की जमीन के कागजात 
  • नौ कुंतल देशी घी 
  • 13 कारतूस 
  • वसीयत 
  • बाजूबंद और माला  

महंत नरेंद्र गिरि के सीलबंद कमरे का ताला सीबीआई ने खोला। कमरे से लगभग तीन करोड़, जेवरात, जमीन के कागजात समेत तमाम चीजें मिलीं, जिन्हें महंत बलवीर गिरि को सौंप दिया गया। - राजेश यादव, सीओ चतुर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें