उनके ट्वीट का नंदी ने जवाब दिया कि अखिलेश जी आपको कम से कम बेसिक टेक्निकल नॉलेज तो होना ही चाहिए। अखिलेश जी सुना है आप ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर लौटे हैं! अलग बात है कि आप अपने को गूगल मैप का बड़ा जानकार बताते हैं, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की मर्यादा के अनुसार थोड़ा लिखकर फिर पढ़कर पोस्ट करना चाहिए।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उसकी गुणवत्ता को लेकर किए ट्वीट का सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जवाब दिया है। अखिलेश ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि उद्घाटन के बाद हफ्ते भर में ही गड्ढे निकल आए हैं।
विज्ञापन
उनके ट्वीट का नंदी ने जवाब दिया कि अखिलेश जी आपको कम से कम बेसिक टेक्निकल नॉलेज तो होना ही चाहिए। अखिलेश जी सुना है आप ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर लौटे हैं! अलग बात है कि आप अपने को गूगल मैप का बड़ा जानकार बताते हैं, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की मर्यादा के अनुसार थोड़ा लिखकर फिर पढ़कर पोस्ट करना चाहिए।
कम से कम बेसिक टेक्निकल नॉलेज तो आपको होनी ही चाहि। स्ट्रेटदृएज एवं प्रोफाइलोमीटर से सतह असमानता की जांच एवं जहां कहीं भी असमानता है, उसको दूर करने के लिए विशिष्टियों के अनुसार आयताकार भाग में पूर्व प्रयुक्त सामग्री को हटाकर दोबारा सरफेस लेयर का कार्य किया जा रहा है। मेरी आपको सलाह है कि अपने अल्पज्ञानी सलाहकारों के अधकचरे ज्ञान के भरोसे राजनीति न करें।