फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बोल पर डीएम ने नंदी को दिया नोटिस, मांगा जवाब

Wed, 07 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
विज्ञापन
बयान वापस लेने के बावजूद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मुश्किलें दूर होती नहीं दिख रहीं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम सुहास एलवाई ने नंदी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। डीएम ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भी भेज दी है। इसके साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सीडी लगाई गई है। नंदी ने बुधवार देर रात तक नोटिस का जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन


चार मार्च को प्रीतमनगर में मुख्यमंत्री की सभा में नंदी ने सपा और बसपा नेताओं की तुलना रावण, मेघनाथ, सूर्पणखा से की थी। इस पर बसपा और सपा नेताओं के अलावा कई संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस मुद्दे पर विधानसभा में भी काफी हंगामा हुआ था। बसपा नेताओं तथा अन्य लोगों ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देने के अलावा निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की थी। बसपा नेता मुकदमा लिखे जाने के अलावा आचार संहिता के नियमों के तहत नंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पर निर्वाचन आयोग ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि आंचार संहिता के उल्लंघन के तहत कैबिनेट मंत्री को नोटिस दिया गया है। पूरे विवाद पर उनसे जवाब भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के साथ पूरे आयोजन की सीडी आयोग को भेजी गई है। जवाब मिलने तथा आयोग के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें