फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

nand gopal gupta :  ट्वीट कर नंदी ने कहा ‘आ रहा हूं मैं, लेखा जोखा लेने के लिए’

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएम योगी ने  बरेली के बाद अब झांसी मंडल का प्रभार नंदी को सौंपा है। प्रभार  मिलने के बाद मंत्री नंदी अब झांसी मंडल में भ्रमण एवं प्रवास करेंगे। सीएम के निर्देश के तहत उन्हें 10 से 12 जून और  17 से 19 जून को मंडल का भ्रमण करना है।
विज्ञापन
Prayagraj News : नंद गोपाल नंदी का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली मंडल के बाद अब झांसी मंडल का प्रभार मिलने के बाद सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुुधवार को एक ट्वीट किया। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि झांसी मंडल के अफसरों को सुझाव के साथ वार्निंग भी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘ आ रहा हूं मैं, फिर से, लोक कल्याणकारी योजनाओं का समग्र लेखा- जोखा लेने। जनता की सेवा सर्वोपरि है और यही मोदी - योगी मॉडल है। निर्धारित लक्ष्य में कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी, इसे सलाह समझें या वार्निंग’।

विज्ञापन



दरअसल सीएम योगी ने  बरेली के बाद अब झांसी मंडल का प्रभार नंदी को सौंपा है। प्रभार  मिलने के बाद मंत्री नंदी अब झांसी मंडल में भ्रमण एवं प्रवास करेंगे। सीएम के निर्देश के तहत उन्हें 10 से 12 जून और  17 से 19 जून को मंडल का भ्रमण करना है।


सरकार आपके द्वार अभियान के तहत औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी झांसी मंडल के गांवों में भ्रमण एवं प्रवास कर मलिन बस्तियों व हर घर नल योजना के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही गौशाला, गेहूं क्त्रस्य केंद्र, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था आदि कार्यों का वह जायजा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें