दोनों कॉलेजों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई है। चंद्रकली महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जानकारी मिलने पर राज्य विवि को रिपोर्ट भेजकर सूचित किया गया है। - चिराग जैन, एसीपी मऊआइमा
चंद्रकली महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र निरस्त करने या मान्यता समाप्त करने संबंधी कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इससे पहले दो कॉलेजों के बारे रिपोर्ट मिली थी, जिस पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहां के परीक्षार्थियों को दूसरे केंद्रों पर शिफ्ट कराया जा चुका है। - प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, कुलपति, प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विवि
नकल माफिया समेत 20 पर लगा है गैंगस्टर
अंतरराज्यीय नकल माफिया केएल पटेल समेत 20 लाेगों पर 2020 में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। सोरांव थाने में दर्ज इस मुकदमे में 69 हजार शिक्षक भर्ती में धांधली करने वाले उसके सभी सहयोगी भी नामजद हैं। उधर गैंगस्टर के एक अन्य मामले में केएल पटेल के मम्फोर्डगंज स्थित करोड़ों के मकान को पिछले दिनों कुर्क किया जा चुका है।