फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह जनवरी से बंद होगी नैनी की मलहरा क्रासिंग

Thu, 11 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी स्टेशन के पास मलहरा क्रासिंग 16 जनवरी से बंद होने जा रही है। क्रासिंग बंद करने के लिए रेलवे को पुलिस से एनओसी मिल गई है। राहगीरों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग सुझाया है लेकिन यह रास्ता दैनिक यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए काफी लंबा पड़ेगा। ऐसे में सभी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। उधर, सेतु निगम की ओर से आरओबी के निर्माण के लिए अब तक कोई तैयारी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मलहरा क्रासिंग (समपार संख्या-35बी) पर स्थानीय लोगों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता है। पीक ऑवर में यह क्रासिंग लंबे समय तक बंद हो जाती है। ऐसे में ट्रकों, चार पहिया और दोपहिया वालों की लंबी कतार लग जाती है। रेल बजट में दो साल पहले इस क्रासिंग पर आरओबी की मंजूरी मिली। सालभर पहले रेलवे ने ठेका देकर अपने हिस्से में निर्माण शुरू करा दिया लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और सेतु निगम की तैयारी न होने के कारण इसे बंद करना पड़ा। आरओबी का निर्माण शुरू करने के लिए रेलवे पिछले दो महीने से लगा था। एसपी गंगापार की ओर से क्रासिंग बंद करने और वैकल्पिक रास्ता मुहैया कराने की अनुमति मिलने के बाद रेलवे ने इसका फैसला किया।

सीपीआरओ नवीन बाबू के मुताबिक 16 जनवरी से मलहरा क्रासिंग बंद करने का फैसला हुआ है। इसके विकल्प के रूप में मलहरा क्रासिंग के पश्चिम में स्थित रीवा मार्ग पर अधोगामी रेल पुल (अंडर रेल ब्रिज) संख्या 28-ए का इस्तेमाल लोग कर सकते हैं। दूसरी ओर रेलवे अफसर बताते हैं कि मलहरा क्रासिंग पर आरओबी का कार्य करीब डेढ़ से दो साल में पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें