Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला।
- फोटो : अमर उजाला।
आईपीएस बनाने का था सपना
पिता ने बताया कि वह बेटेे को आईपीएस बनाना चाहते थे। उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला है लेकिन पत्नी संध्या तो बदहवास सी हो गई है। वह बात करते-करते रोने लगती है। बताय कि अंतिम संस्कार के बाद ही पूरा परिवार घटना वाली रात को गांव चला गया था। बताया कि घटना के एक सप्ताह पहले ही परिवार गांव से नैनी पीएसी कालोनी आया था। उनकी चाचा की पुत्री का विवाह बीते आठ मई को था, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव गया था और 18 मई को सभी वापस आए थे।