फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : संगमनगरी से पहली बार अरुणाचल के लिए चलेगी नाहरलागून-ओखा स्पेशल

Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अरुणाचल प्रदेश से पहली बार प्रयागराज की सीधी रेल कनक्टिविटी होने जा रही है। रेलवे द्वारा होली केे अवसर पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के निकट नाहरलागून से गुजरात के ओखा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश से पहली बार प्रयागराज की सीधी रेल कनक्टिविटी होने जा रही है। रेलवे द्वारा होली केे अवसर पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के निकट नाहरलागून से गुजरात के ओखा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का दोनों ओर से प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जारी कर दी।

विज्ञापन


ओेखा से नाहरलागून के लिए स्पेशल ट्रेन सात मार्च को एवं नाहरलागून से ओखा के लिए 11 मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 09525 ओखा से मंगलवार सात मार्च रात 10 बजे चलेगी। रात 10.28-10.33 बजे ट्रेन द्वारका एवं बृहस्पतिवार सुबह 8.35-8.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। यहां से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन शुक्रवार शाम चार बजे नाहरलागून पहुंच जाएगी।

इसी तरह नाहरलागून से गाड़ी संख्या 09526 शनिवार सुबह 10 बजे चलकर अगले दिन रविवार शाम 5.10-5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन मंगलवार सुबह 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वंकनेर, सुरेंद्र नगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बेेगुसराय, खगरिया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलपुरी, न्यू मिसामारी, रंगापारा नार्थ एवं हरमुति में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें