वह वर्ष 2018 में कानपुर विकास प्राधिकरण से यहां आए थे। वर्तमान में वह जोन दो मुट्ठीगंज में बतौर जोनल अधिकारी कार्यरत थे। वह पूर्व में भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगम प्रयागराज में रह चुक हैं। सबसे लंबे समय से नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात रहे पीके मिश्रा का भी तबादला नगर निगम वाराणसी में मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पद पर हुआ है। वह वर्ष 2015 में ट्रांसफर होकर प्रयागराज नगर निगम में आए थे।
वहीं नगर निगम वाराणसी में तैनात रहे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार द्विवेदी को प्रयागराज नगर निगम का मुख्य कर निर्धारण अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम प्रयागराज में लंबे समय से तैनात अधिकरियों के तबादलों की सूची आने के बाद से ही शुक्रवार को पूरे दिन नगर निगम में तैनात अन्य अधिकारियों और अभियंताओं के तबादलों की सूची जल्द जारी होने के कयास लगने लगे। हालांकि शासन की ओर से देर शाम तक ऐसी कोई सूची नहीं जारी हो सकी। लेकिन, पूरी संभावना है कि कई अभियंताओं के तबादलों की सूची जल्द जारी हो सकती है।