फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम प्रयागराज : लंबे समय से जमे कई अधिकारियों का तबादला

Sat, 02 Jul 2022 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद को इसी पद पर यहां से फिरोजाबाद नगर निगम भेजा गया है। उन्होंने प्रयागराज नगर निगम में वर्ष 2017 में संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर पदभार ग्रहण किया था। पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान पदोन्नति पाकर वह यहीं पर अपर नगर आयुक्त भी हो गए।
विज्ञापन
nagar nigam prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में लंबे समय से जमे कई अधिकारियों की कुर्सी आखिरकार शासन ने हिला दी। यह अधिकारी तकरीबन पांच वर्षों से अधिक समय से यहां जमे थे। इसी क्रम में जल्द ही कई अभियंताओं के भी तबादले हो सकते हैं।

विज्ञापन



अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद को इसी पद पर यहां से फिरोजाबाद नगर निगम भेजा गया है। उन्होंने प्रयागराज नगर निगम में वर्ष 2017 में संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर पदभार ग्रहण किया था। पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान पदोन्नति पाकर वह यहीं पर अपर नगर आयुक्त भी हो गए, लेकिन उस दौरान उनका तबादला नहीं हुआ। इसी तरह उप नगर आयुक्त पद पर तैनात मयंक यादव का तबादला कानपुर नगर निगम में कर दिया गया।

विज्ञापन

वह वर्ष 2018 में कानपुर विकास प्राधिकरण से यहां आए थे। वर्तमान में वह जोन दो मुट्ठीगंज में बतौर जोनल अधिकारी कार्यरत थे। वह पूर्व में भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगम प्रयागराज में रह चुक हैं। सबसे लंबे समय से नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात रहे पीके मिश्रा का भी तबादला नगर निगम वाराणसी में मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पद पर हुआ है। वह वर्ष 2015 में ट्रांसफर होकर प्रयागराज नगर निगम में आए थे।


वहीं नगर निगम वाराणसी में तैनात रहे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार द्विवेदी को प्रयागराज नगर निगम का मुख्य कर निर्धारण अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम प्रयागराज में लंबे समय से तैनात अधिकरियों के तबादलों की सूची आने के बाद से ही शुक्रवार को पूरे दिन नगर निगम में तैनात अन्य अधिकारियों और अभियंताओं के तबादलों की सूची जल्द जारी होने के कयास लगने लगे। हालांकि शासन की ओर से देर शाम तक ऐसी कोई सूची नहीं जारी हो सकी। लेकिन, पूरी संभावना है कि कई अभियंताओं के तबादलों की सूची जल्द जारी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें