फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल कर्मी कर रहे ठेकेदारी, अभिलेख तलब

विज्ञापन
nagar nigam
विज्ञापन
प्रयागराज। जलकल विभाग में अधिकांश कर्मचारी अप्रत्यक्ष रूप से ठेकेदारी में लिप्त हैं। कर्मचारियों के नौकरी के साथ कारोबार किए जाने से विभाग को भारी चपत लग रही है। मरम्मत कार्यों और मौके पर लगने वाले सामान, उपकरण का विवरण कहीं दर्ज नहीं है। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेंडर और पंजीकरण संबंधी अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

जलकल विभाग में वसूली कम और खर्च करोड़ों में है। हर महीने विभिन्न मदों में करीब 3.5 करोड़ रुपये व्यय किए जाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि शहर में शुद्ध जलापूर्ति बनाए रखने, सीवर लाइन और लीकेज दुरुस्त करने, आउटसोर्सिंग के नाम पर हर महीने करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी शहरियों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के मुताबिक जलकल विभाग में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी अब डूडा से लिए जाएंगे। ठेकेदारी और मरम्मत कार्यों में गड़बड़ी की तमाम शिकायतें आई हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक को इस वित्तीय वर्ष में ठेकेदारों के पंजीकरण और फर्म संबंधी सभी मूल पत्रावलियां अवलोकनार्थ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मरम्मत कार्य में लगने वाली सभी वस्तुओं की मुख्यालय में इंट्री करने के बाद ही निर्गत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

महीने में दो दिन जलकल मुख्यालय में बैठेंगी महापौर
जलकल विभाग की व्यवस्था सुधारने को अध्यक्ष महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी अब महीने की एक और 15 तारीख को जलकल मुख्यालय में बैठेंगी। वहां कर्मचारियों से सीधी संवाद कर जलापूर्ति और मरम्मत कार्यों के बारे में भी जानकारी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें