फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी : पहलवानों ने लगाए दांव, एक-दूसरे को चटाई धूल, रोमांचित हुए दर्शक

Mon, 21 Aug 2023 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को लोकनाथ व्यायामशाला समिति की ओर से आयोजित कुश्ती -दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवान पहुंचे पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अखाड़े में दांव पेच आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी पर अखाड़ों में कुश्ती-दंगल के मुकाबले में पहलवानों ने एक-दूसरे को धूल चटाई। इस दौरान जिले और आसपास के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल देखने के लिए भीड़ जुटी रही।

नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को लोकनाथ व्यायामशाला समिति की ओर से आयोजित कुश्ती -दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवान पहुंचे पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत भगवान गणेश एवं हनुमान के पूजन से हुई। वेट लिफ्टिंग व पॉवर लिफ्टिंग के विजयी प्रतिभागियों को लंगोट एवं बनियान वितरित की गई।

विज्ञापन


इसके बाद मिट्टी के अखाड़े की कुश्ती में झूंसी के मुकेश पहलवान, लोकनाथ अखाड़े के देवकी नंदन पांडेय, कल्याणी देवी अखाड़े के कमल सरदार, नत्थू यादव, शिव यादव, बनारस, प्रतापगढ़, मिर्जापुर व प्रयागराज जिले के पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इन पहलवानों ने एक स बढ़कर एक दांव लगाए और एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दी। इस दौरान व्यामशाला प्रांगण में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, व्यामशाला में भोला पहलवान द्वारा जीते गए चांदी के गदों का पूजन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री रविंद्र पांडेय व पूजन पंडित शिव नंदन पांडेय ने किया। व्यामशाला के महामंत्री राम जी केसरवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान विजई पहलवानों को धन सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यामशाला के कोषाध्यक्ष गोपाल मालवीय, सुनील वैश्य, रंजन चौरासिया, मनीष पांडेय, बृजेश पुरवार इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें