फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nafees Biryani: नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 18 Dec 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Nafees Biryani: नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उसे स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। माफिया अशरफ के करीबी नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था। नफीस ने बिरयानी कारोबार को अशरफ की काली कमाई लगाकर आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
आरोपी नफीस बिरयानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल क्रेटा कार के मालिक नफीस बिरयानी की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी को रविवार दोपहर हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे एसआरएन अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट  में भर्ती कराया गया था। तीन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। एसआरएन अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया था कि उसको दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उसके किडनी में भी इंफेक्शन हो गया था। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार नफीस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 नवंबर को नवाबगंज के पास पुलिस मुठभेेड़ में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर नौ दिसंबर को उसे नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था।

माफिया अशरफ के करीबी नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। नफीस ने बिरयानी कारोबार को अशरफ की काली कमाई लगाकर आगे बढ़ाया था। कारोबार की आड़ में वह माफिया की काली कमाई को सफेद करने का काम करता था।
विज्ञापन


22 नवंबर को नवाबगंज में पुलिस मुठभेड़ में उसे पकड़ा गया था और वह नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आनन-फानन जेल अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर सिंह पटेल ने बताया कि जेल चिकित्सकों की सलाह पर उसे एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में रखा गया था, यहां उसकी हालत नाजुक बनी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नफीस का ब्लड प्रेशर हो गया था लो, किडनी में इंफेक्शन
दिल का दौरा पड़ने के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में भर्ती कराए गए नफीस का ब्लड प्रेशर काफी कम मिला था। साथ ही पल्स रेट भी गिरा हुआ था। किडनी में इन्फेक्शन फैलने से उसे दिक्कतें बढ़ गई थीं। 

ईट ऑन रेस्टोरेंट चलाता था नफीस बिरयानी
नफीस बिरयानी ईट ऑन रेस्टोरेंट चलाता था। बताया जा रहा है कि उसके रेस्टोरेंट में अशरफ भी हिस्सेदार था। उसी के माध्यम से उसके काली कमाई को सफेद करने का काम करता था। साथ में वह अतीक अहमद का फाइनेंसर भी था। नफीस अपनी बिरयानी कारोबार को बढ़ाने के लिए अशरफ और अतीक की काली कमाई को लगाकर अपने कारोबार को खड़ा किया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें