प्रयागघाट से सहारनपुर/ मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस केसी टू कोच में गड़बड़ी होने से सोमवार को यात्री भड़क गए। प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन पर इसे लेकर यात्रियों ने खूब हो हल्ला किया। यात्री अड़ गये कि जब तक दूसरा एसी कोच हीं लगाया जाएगा तब तक ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा ।इस आपाधापी में नौचंदी 3 घंटे खड़ी रही। कोच बदलने के बाद ही यात्री शांत हुए। तब कहीं जाकर प्रयाग घाट से नौचंदी रवाना हो सकी।
मेरठ /सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागघाट स्टेशन से शाम को 5.20 बजे चलने का समय है । सोमवार को ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई तो मालूम पङा उसके ए-2 कोच में कूलिंग नहीं हो रही है। जांच की गई तो मालूम पङा कि एसी कोच का कंप्रेशर काम नहीं कर रहा है। मौके पर एसी ठीक करने के लिये एक टीम को भेजाु गया।
टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नही मिली । बाद मे दूसरे कोच की व्यवस्था की गई। उसे लाकर ट्रेन में लगाया गया। इस आपाधापी में तीन घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। ट्रेन शाम को 8.15 बजे प्रयागघाट स्टेशन से रवाना हुई। प्रयागघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एके त्रिपाठी का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेसमें एसी कोच को बदला गया । इसी वजह से ट्रेन लेट हुई।