फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नॉर्दन फुटबॉल अकादमी बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दिल्ली राज्य गोल्डन अंडर-11 फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें नई दिल्ली की नेताजी सुभाष फुटबॉल क्लब प्रयागराज की नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को टाइब्रेकर में 3-2 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

नार्दन फुटबाल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला गोलरहित ड्रा पर समाप्त हुआ। मैच के बाद परिणाम के लिए टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। टाइब्रेकर में नॉर्दन अकादमी की ओर से कुमार अंश और आशुतोष ने गोल दागे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के देवांश वर्मा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और आदित्य उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें