फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024 : होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर खेली फूलों की होली, गीतों पर जमकर किया नृत्य

Sun, 10 Mar 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, दीपिका केसरवानी, बबिता गुप्ता, रश्मि जायसवाल, भावना गुप्ता, पूजा ने किया। डायनिमिमिक डीवाज़ क्लब को सात सहेलियों द्वारा शुरू किया गया है।

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में महिलाओं ने खेली फूलों की होली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल केजीएफ विला में डायनिमिक डीवाज़ क्लब की ओर से होली समारोह का आयोजन किया गया। इस इवेंट में महिलाओं द्वारा फूलों की होली के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद भी लिया गया। इसमें आजकल चर्चित खेल एक मछली पानी में गई को खूब एन्जॉय किया। साथ ही चेअर गेम, बलून गेम में गिफ्ट भी बांटे गए। आयोजकों द्वारा सवाल जवाब भी पूछे गए जिनका जवाब देने वालों को पुरस्कृत ही किया गया।

 

 

 

 

 

<iframe src="https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2024/03/10/1RJerij.mp4" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

 

 

 

 

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, दीपिका केसरवानी, बबिता गुप्ता, रश्मि जायसवाल, भावना गुप्ता, पूजा ने किया। डायनिमिमिक डीवाज़ क्लब को सात सहेलियों द्वारा शुरू किया गया है, जिसके द्वारा होली के आयोजन का उद्देश्य ये था कि चूंकि महिलाएं त्योहारों में खान-पान, रसोई, मेहमान में सिमट कर रख जाती हैं और अपना क्वालिटी टाइम स्पेंट नहीं कर पाती हैं, इसलिए होली के मुख्य त्योहार के पहले ही महिलाओं ने होली कार्यक्रम आयोजित करके खूब एन्जॉय किया। महिलाओं ने जय श्री राम का नारा लगा कर श्री रामचंद्र के भव्य मंदिर स्थापना की खुशी भी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें