मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 05281 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार को 24 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। दोपहर एक बजे चलने के बाद ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9:05-9:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी।
रेलवे ने मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक के बीच स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते रवाना होगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 05281 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार को 24 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। दोपहर एक बजे चलने के बाद ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9:05-9:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नासिक रोड आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम सात बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 05282 का संचालन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार की रात नौ बजे होगा। जो अगले दिन शाम 6:35-6:40 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। 22 कोच की सुपरफास्ट स्पेशल में स्लीपर के 14, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के तीन एवं एसएलआरडी के कुल दो कोच रहेंगे।