Muslim boarding students take out a procession against the cab
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के छात्रों ने नागरिक संशोधन विधेयक (कैब) एवं एनआसी के खिलाफ बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला।
हॉस्टल से शुरू हुआ जुलूस छात्रसंघ होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुआ। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा ने कहा कि यह देश के लिए काला कानून है। सदाकत खान ने कहा कि यह कानून भारतीय संविधान पर हमला है। सुनील मौर्य ने कहा कि यह कानून देश को तोड़ने वाला है। जुलूस में शकील शाह, जफर इकबाल, आकीब खान, माजिद खशन, शब्बीद आलम, तरेज सुहेल, नेहा यादव, रणविजय, शैलेश, अली नवाज खान, अमजद खान आदि मौजूद रहे।