इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की दो दिवसीय अंतर रेलवे म्यूजिक प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित इस प्रतियोगिता में रेलवे के 16 जोन से आये कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाएं पेश की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एनसीआर के अपर महाप्रबंधक सतीश कुमार ने किया।
कलाकारों ने आज लाइट वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो आदि विधाओं का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 118 कलाकार शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपर महाप्रबंधक ने कहा कि संगीत प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि भारतीय रेल संगीत को प्रोत्साहन दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान म्यूजिक प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम का मूल्यांकन बिजय चंद्रा, लोकेश शुक्ला, अर्चना दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर संदीप माथुर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य परिचालन प्रबंधक अनुराग, डीआरएम वीके त्रिपाठी, सीपीआरओ बिजय कुमार आदि मौजूद रहे।