फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी रंजिश में एक और हत्या की थी तैयारी, सुपारी किलर गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime news - फोटो : Social Media
विज्ञापन

 झूंसी के शेरडीह में डेढ़ दशक से चल रही पुरानी रंजिश में एक और हत्या की तैयारी थी। हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने सुपारी किलर व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। अफसरों का दावा है कि उसने दो अन्य हत्याओं में भी शामिल होने की बात कबूली है।ट्रेनी आईपीएस धवल जायसवाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सोमवार को स्वाट प्रभारी वृंदावन राय, कांस्टेबल विनोद मौर्य व इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह ने फोर्स के साथ बक्शीबांध एसटीपी गेट पर घेराबंदी की।

विज्ञापन


इस दौरान स्कूटी से आ रहे दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल, तमंचा,10 कारतूस व खोखा बरामद हुआ। युवकों ने अपना नाम राजेश उर्फ माइकल निवासी तेलियरगंज व आकाश भारतीय निवासी चांदपुर सलोरी बताया। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि दोनों शूटर हैं, जो सुपारी लेकर हत्या करते हैं। पुलिस के मुताबिक, माइकल ने बताया कि उसने ने 2016 में सोरांव में जबर सिंह की हत्या की थी। इससे पहले 2014 में मऊआइमा में हुई मुन्ना यादव की हत्या में भी वह शामिल था लेकिन, उसका नाम सामने नहीं आया था।


रांव मामले में वह जेल भी गया। जमानत पर रिहा होने के बाद जेल में बंद झूंसी, शेरडीह निवासी संतोष यादव ने उसे अपने गांव के एक युवक की हत्या की सुपारी दी। संतोष ने ही उसे पिस्टल, तमंचा, कारतूस व 22 हजार रुपये अपने एक करीबी के माध्यम से दिलवाए। इस काम में लल्लन यादव नाम का व्यक्ति उसकी मदद करने वाला था। हालांकि वारदात से पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मिली स्कूटी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


नीरज वॉल्मीकि  के लिए करता था काम
पुलिस की मानें तो पूछताछ में राजेश उर्फ माइकल ने बताया है कि वह पहले नीरज वाल्मीकि के लिए काम करता था। नीरज ने उसे नैनी के एक बड़े बालू कारोबारी की हत्या की सुपारी भी दी थी। हालांकि नीरज की हत्या के बाद वह काम नहीं हो पाया।

...तो होता आठवां शिकार
प्रयागराज। झूंसी के शेरडीह गांव में दो परिवारों के बीच करीब 15 सालों से प्रधानी चुनाव की खूनी रंजिश चली आ रही है। इसमें अब तक दोनों पक्षों के सात लोग मारे जा चुके हैं। जिनमें से तीन हत्याएं पिछले कुछ महीनों में अंजाम दी गईं। जिनमेें प्रॉपर्टी डीलर विद्यासागर यादव, एक्सईएन का ड्राइवर राजदेव और वीरेंद्र उर्फ करिया हत्याकांड शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि रविवार को पकड़ा गया सुपारी किलर माइकल अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, तो शेरडीह गांव का आठवां व्यक्ति इस खूनी रंजिश का शिकार हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें