Prayagraj News : आराधना सिंह की पति के साथ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
आराधना के घर वालों ने बताया कि आरती और नितिन दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने आरती और नितिन को हिरासत में ले लिया। तब तक एसएसपी शैलेश पांडेय और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने आरती और नितिन से घंटों पूछताछ की।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया कि आराधना की हत्या उन्होंने की है। आराधना और उसकी सास में 5000 के लिए विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। रात में जब नितिन आया तो मां ने झगड़े की बात बताई तो वह आक्रोशित हो गया। दोनों ने मिलकर रात में आराधना की हत्या कर दी। आराधना की मां शीला सिंह निवासी मछहर करछना ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना को डकैती का रूप देने के लिए बिखेरा सामान
आराधना की हत्या के आरोपी नितिन ने घटना को डकैती का रूप देने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा था। आलमारी, बक्से और दराज खुले थे लेकिन पूरा घर धुला हुआ था। पूरे घर का सामान भी बिखेरा था। घर की धुलाई के बारे में पूछने पर आराधना की सास आरती देवी घबरा गई। फिर उसने सब सच सच बता दिया।