मुंबई स्थित कंपनी की पहनी थी टीशर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक ने टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर भंडारी सर्जिकल क्लीन सिटी डेकोर लिखा था। इंटरनेट से जानकारी करने पर पता चला कि यह एक होम डेकोर कंपनी है जिसका मुख्य कार्यालय गोरेगांव वेस्ट मुंबई में है। कंपनी में बात करने पर पता चला कि टीशर्ट तो उनकी ही कंपनी की है लेकिन मृतक के हुलिये वाला कोई शख्स ने कभी उनके यहां काम नहीं किया।
सभी थानों में खबर करने के साथ ही आसपास के जनपदों में भी सूचना दे दी गई है। पहचान का प्रयास कराया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार