पुख्ता प्लानिंग: हथियार मिला न पहचान का सामान
पुलिस के मुताबिक मौका मुआयना के बाद जो तथ्य फिलहाल सामने आए हैं, उसके अनुसार साथ आया युवक ही शक के घेरे में है। मौके पर न ही कोई हथियार मिला और न ही मृतका की पहचान का कोई सामान हाथ लगा है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि पुख्ता प्लानिंग के तहत ही ऐसा किया गया। वारदात के बाद हथियार ही नहीं, बल्कि मृतका की पहचान से संबंधित सामान भी गायब कर दिया गया।
फुटेज में हाथ थामे आते नजर आए
सूत्रों के मुताबिक जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को लॉज की ओर आने वाले रास्ते पर लगे एक कैमरे का फुटेज मिला है। इसमें मृतका व उसका साथी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लॉज की ओर आते नजर आए हैं। आते वक्त युवक के कंधे पर एक बैग भी था। हालांंकि, कमरे की तलाशी के दौरान यह बैग भी नहीं मिला। उधर यह भी पता चला कि रात में युवक ने एक दुकान से पूड़ी-सब्जी भी पैक कराया था। दुकानदार ने खुद यह बात पुलिस को बताई।
रात एक बजे के बाद वारदात
लॉज में एक पुलिसकर्मी के अलावा दो परिवार किराये पर रहते हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रात एक बजे के करीब पुलिसकर्मी खुद वापस आया था। तब तक सब कुछ ठीक था। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बजे के बाद यह वारदात हुई। उधर, पहनावे से युवती निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की लग रही थी। उसने जैकेट के अलवा मरून रंग का सलवार व स्पोर्ट्स शू पहन रखा था।