छात्रों को मंडल से बाहर, छात्राओं को मंडल में केंद्र
आयोग ने 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। पुरुष अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद वाले मंडलों से बाहर नजदीक के मंडल के किसी दूसरे जिले और महिला अभ्यर्थियों को मंडल के भीतर गृह जनपद से इतर किसी दूसरे जिले में केंद्र आवंटित किए गए हैं जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में ही केंद्र आवंटित किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ जिला निवासी पुरुष अभ्यर्थी को लखनऊ मंडल के रायबरेली जिले में, वाराणसी मंडल एवं जिला निवासी महिला अभ्यर्थी को उसी मंडल के जौनपुर जिले में केंद्र आवंटित किया गया है।
आवेदन से परीक्षा कराने तक लगा एक साल का वक्त
दशकों बाद ऐसा हुआ, जब पीसीएस का विज्ञापन जारी करने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा कराने तक तकरीबन एक साल का वक्त लग गया। पीसीएस परीक्षा-2024 का विज्ञापन एक जनवरी 2024 को जारी किया गया था और आयोग के कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित थी। 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। बाद में भी अन्य कारणों से यह परीक्षा कई बार टली।