पति-बेटे कानपुर में, फिर हो सकती है पूछताछ
घटना के बाद मृतका के पति व बेटे को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, शाम को वह शव लेकर कानपुर के बिल्हौर स्थित पैतृक गांव चले गए। मंगलवार को मृतका का अंतिम संस्कार हुआ। फिलहाल पति व बेटे कानपुर में ही हैं। पुलिस पूछताछ के लिए परिजनों को फिर बुला सकती है।
यह है पूरा मामला
सुभद्रा पत्नी मनीराम पाल की रविवार को घर के भीतर हत्या कर लूटपाट की वारदात अंजाम दी गई थी। पति व व बेटे का आरोप है कि हत्यारे 15 लाख नकद व पांच लाख के जेवर भी लूट ले गए। उन्होंने सुबह चंदा मांगने वाले दो युवकों पर शक जताया। बताया कि दोनों दो-तीन दिन से मोहल्ले में घूम-घूमकर चंदा मांग रहे थे। इस आधार पर मुख्य संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मिली तस्वीर के जरिए उनकी तलाश शुरू की थी।