फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : कानपुर और आगरा में पकड़े गए मुन्ना भाई, 10 शहरों में बनाए गए थे 44 परीक्षा केंद्र

Fri, 19 Aug 2022 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरआरबी  की परीक्षा के लिए  आज तीन पॉलियों  में  कुल 37953 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा देने के लिए   19861 अभ्यर्थी ही  परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। परीक्षा प्रयागराज के अलावा कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्वालियर, झांसी, मुरादाबाद, रुड़की एवं देहरादून शहर में बनाए गए केंद्रों में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की लेवल वन (ग्रुप डी) की भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोे अभ्यर्थी नकल करने के  आरोप में पकड़े गए। इस दौरान एक नकलची कानपुर एवं दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई  आगरा में पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आरआरबी प्रशासन ने विधिक  कार्रवाई की। इसके अलावा अन्य शहरों में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। इस दौरान दस शहरोें में बनाए गए 44 परीक्षा केंद्र में 52.33 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन



आरआरबी  की परीक्षा के लिए  आज तीन पॉलियों  में  कुल 37953 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा देने के लिए   19861 अभ्यर्थी ही  परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। परीक्षा प्रयागराज के अलावा कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्वालियर, झांसी, मुरादाबाद, रुड़की एवं देहरादून शहर में बनाए गए केंद्रों में हुई। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि कानपुर में एक नकलची एवं आगरा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा अब 22 अगस्त को होगी।



पॉली वार परीक्षार्थियों की उपस्थिति
पॉली            कुल अभ्यर्थी    शामिल अभ्यर्थी        उपस्थिति
विज्ञापन

पहली     12651                6580            52.01 फीसदी
दूसरी     12651                6692            51.90 फीसदी
तीसरी     12651                6589            51.08 फीसदी    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें