प्रयागराज शहर में नॉर्थ मलाका में रहने वाले सिद्धार्थ ने इविवि से ही बीएससी की पढ़ाई की और प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान अर्जित किया। उनके पिता कुलदीप नारायण इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता और मां अनीता श्रीवास्तव गृहणी हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के 12 पाठ्यकमों में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। मास्टर इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए) की प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज के सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने टॉप किया है।
विज्ञापन
नॉर्थ मलाका में रहने वाले सिद्धार्थ ने इविवि से ही बीएससी की पढ़ाई की और प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान अर्जित किया। उनके पिता कुलदीप नारायण इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता और मां अनीता श्रीवास्तव गृहणी हैं। वहीं, एमएसी फूड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में प्राप्ति गुप्ता, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (पीजीडीसीए) में सतनाम सिंह और बीए इन मीडिया स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में सुहाना वैश ने टॉप किया है।
बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (बीसीए) में अकदस अमन, बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में निशिका अग्रवाल, बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन में कुंवर अभिषेक प्रताप, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी एवं पीजी फूड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में ऋषभ सिंह, एमवोक इन मीडिया स्टडीज में रचिता निषाद, बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में स्मृति अव्वल रहीं।
विज्ञापन
इनके अलावा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए एवं एमसीए (डाटा साइंस) की प्रवेश परीक्षा में हर्ष वर्मा और बीवोक डिग्री प्रोग्राम इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद सिद्दीकी ने टॉप किया है। आईपीएस के पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो एवं तीन अगस्त को आयोजित की गई थी।