फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2023 : स्ट्रांग रूम में देर रात तक रखे गए ईवीएम, मंडी परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 05 May 2023 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मतदान के बाद मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में देर रात तक ईवीएम रखे गए। इस दौरान वहां राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि डटे रहे। मंडी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्ट्रांग रूम के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद मुंडेरा मंडी में ईवीए जमा करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान के बाद मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में देर रात तक ईवीएम रखे गए। इस दौरान वहां राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि डटे रहे। मंडी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्ट्रांग रूम के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। मतगणना 13 मई को मुंडेरा मंडी परिसर में ही होगी।

विज्ञापन


मतदान के बाद करीब शाम सात बजे से स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। देखते ही देखते वहां वाहनों की कतारें लग गईं। ईवीएम जल्दी रखने को लेकर कर्मचारियों में होड़ भी रही। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की ओर से भी पूरी नजर रखी जा रही थी। ईवीएम की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पूरे क्षेत्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। डीएम संजय कुमार खत्री ईवीएम रखे जाने के दौरान देर रात तक वहीं डटे रहे।

ईवीएम की निगरानी के लिए मुंडेरा मंडी तक गए सपाई

निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सील की गईं ईवीएम की निगरानी के लिए सपाई मुंडेरा मंडी तक पहुंच गए। पार्टी की ओर से एक दिन पहले ही तय किया गया था कि मतदान के बाद ईवीएम से कोई छेड़खानी न हो इसके लिए कार्यकर्ता उसकी निगरानी करें। उधर, मतदान के बाद जिला कार्यालय में निकाय चुनाव के लिए लखनऊ से भेजे गए केके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ईवीएम की रखवाली पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पंधारी यादव, दान बहादुर मधुर, रमाकांत पटेल, नेपाल सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें