फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नवरात्र में नगर निगम देगा 550 बेड के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, 100 करोड़ आएगी लागत

Sat, 12 Sep 2026 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शारदीय नवरात्र में नगर निगम जनता को 550 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात देगा। वर्ष 2025 में सदन में पारित हुए प्रस्ताव की मूलभूत संरचना पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गणेश केसरवानी, महापौर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र में नगर निगम जनता को 550 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात देगा। वर्ष 2025 में सदन में पारित हुए प्रस्ताव की मूलभूत संरचना पर कार्य शुरू हो गया है। यह अस्पताल नैनी के जहांगीराबाद वार्ड-31 में नगर निगम की तीन एकड़ भूमि पर बनेगा। पार्क मेडी बर्ड लिमिटेड करीब ढाई वर्ष में 100 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण करेगा।

विज्ञापन


अस्पताल में कैंसर, हृदय, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, मधुमेह, प्लास्टिक सर्जरी व नेफ्रोलॉजी सहित 10 सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी चलेंगी। मरीजों को रक्त और रेडियोलॉजी से संबंधित सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध होंगी। अस्पताल शुरू होने से प्रयागराज ही नहीं बल्कि चित्रकूट, बांदा, कर्वी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, मछलीशहर, फतेहपुर सहित मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वहीं, अस्पताल शुरू होने के बाद कंपनी निगम को हर साल 18 करोड़ रुपये किराया देगी। यह अनुबंध करीब 30 के लिए रहेगा। इस दौरान सालाना दो से तीन फीसदी रेंट में बढ़ोतरी भी होगी। इसके अलावा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों के लिए 50 बेड और आयुष्मान लाभार्थियों के लिए 25 बेड आरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों के लिए 10 बेड आरक्षित

सदन के दौरान पार्षदों के लिए अस्पताल में 10 बेड आरक्षित करने और 25 फीसदी स्वास्थ्य लाभ का मुद्दा उठाया गया। पार्षद बब्लू मिश्रा, राजीव शुक्ला, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि पार्षदों को भी चिकित्सकों का लाभ मिलना चाहिए। इस पर महापौर और नगर आयुक्त ने सहमति जताई। वहीं, नगर आयुक्त ने संस्था के साथ होने वाली अगली बैठक में इस प्रस्ताव को शामिल करने का आश्वासन दिया। वहीं, पार्षद आनंद घिल्डियाल ने ईएसआई लाभार्थियों को भी स्वास्थ्य लाभ देने का प्रस्ताव रखा। इसे सदन की तरफ से स्वीकार किया गया।

शिलान्यास में मुख्यमंत्री योगी हो सकते हैं शामिल

अस्पताल के शिलान्यास में सीएम योगी के आने की संभावना है। महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिलान्यास में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।

पार्क मेडी बर्ड लिमिटेड देश का जाना-माना समूह है। गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा सहित अन्य शहरों में समूह के कई अस्पताल हैं। अस्पताल के निर्माण से प्रयागराज सहित आसपास के अन्य जिलों को भी उच्च गुणवत्ता का उपचार उपलब्ध हो सकेगा। - गणेश केसरवानी, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें