होली के आसपास की तिथियों में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और हबीबगंज (भोपाल) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सुपरफास्ट श्रेणी की दोनों ट्रेनें इलाहाबाद से होकर गुजरेंगी। दोनों ही ट्रेनें मुंबई और हबीबगंज का एक-एक फेरा लगाएगी।
पटना से गाड़ी संख्या 09012 का संचालन छह मार्च की रात 11.10 बजे होगा। जो सुबह 5.40-5.45 बजे इलाहाबाद एवं कानपुर, आगरा फोर्ट, रतलाम, सूरत के रास्ते अगले दिन दोपहर 12.25 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंच जाएगी। इसके पूर्व बांद्रा टर्मिनल से गाड़ी संख्या 09011 चार मार्च की दोपहर 3.25 बजे चलेगी जो अगले दिन शाम 7.20-7.25 बजे इलाहाबाद एवं देर रात तीन बजे पटना पहुंच जाएगी।
ट्रेन में सभी कोच एसी के ही रहेंगे। इसमें एसी टू के पांच एवं एसी थ्री के 10 कोच शामिल है। इसी क्रम में हबीबगंज से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 01657 का संचालन बुधवार आठ मार्च की शाम 4.30 बजे होगा। जो होशंगाबाद, इटारसी, जबलपुर होते हुए रात 3.40-3.45 बजे छिवकी एवं सुबह 9.50 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01658 का पटना से बृहस्पतिवार नौ मार्च की दोपहर एक बजे चलेगी। जो शाम 6.43-6.45 बजे छिवकी एवं सुबह सात बजे हबीबगंज पहुंच जाएगी।