प्रयागराज के सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर मिलते ही लालगंज के मुल्तानीपुर से लेकर अचलपुर तक कोहराम मचा रहा। घटना की खबर मिलते ही रिश्तेदार सोरांव की ओर भागे। इकलौती बेटी का चेहरा भी बदनसीब पिता बीमार होने के कारण नहीं देख सका। पांच लोगों की हत्या से हर कोई स्तब्ध था।
लालगंज कोतवाली के मुल्तानीपुर निवासी हरीकांत तिवारी तिलक इंटर कालेज में लिपिक थे। उनका मझला बेटा सुधाकर अपने छोटे भाई व परिजनों के साथ शहर के जेल रोड अचलपुर में मकान बनाकर रहता है। सुधाकर ने अपनी बेटी सोनी की शादी वर्ष 2006 में प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के सेवइत निवासी सोनू तिवारी के साथ की थी। सुधाकर ने अपनी इकलौती बेटी सोनी की शादी धूमधाम से की थी। मौजूदा समय में सुधाकर की तबियत खराब चल रही है। रविवार की सुबह सुधाकर के बेटे आयुष को सोनी व उसके परिवार के लोगों की नृसंश हत्या की खबर मिली।
जिसे सुनते ही मुल्तानीपुर से लेकर अचलपुर तक कोहराम मच गया। चूंकि सुधाकर की तबियत काफी दिनों से ठीक नहीं थी। इसलिए उन्हें घर में छोडक़र आयुष अपने भाई व परिवार के लोगों के साथ सेवाइत रवाना हो गया। वहां का हृदयविदारक नजारा देख हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना को लेकर हर कोई दंग था। जिस तरह हत्यारों ने मासूम कान्हा व कुंज को मौत के घाट उतारा था। उसे लेकर लोग हत्यारों को कोसते रहे। अचलपुर से लेकर मुल्तानीपुर वाले घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मृतका सोनी के चचेरे भाई आशीष तिवारी संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के महामंत्री हैं।
कोतवाली देहात भवन के जमीन देखने पहुंचे तहसीलदार व सीओ सिटी
प्रतापगढ़। सदर विकासखंड के बनवीरकाछ में प्रस्तावित कोतवाली देहात के निर्माण की कवायद के बीच रविवार को तहसीलदार सदर मनीष व सीओ सिटी अभय पांडेय लेखपाल संग पहुंचे। प्रस्तावित कोतवाली देहात की भूमि के बारे में जानकारी ली।