माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को रात दो बजे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान उनसे विकास कंस्ट्रक्शन के पार्टनरों से लेन देन से लेकर बैंक खातों, संपत्तियों, निवेश, लेन देन और कुछ बेनामी कंपनियों के बारे में पूछताछ की गई।
सांसद अफजाल अंसारी समेत मुख्तार के कई करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ईडी ने पूछताछ का सम्मन भेजा है। अफजाल रविवार को दिन में ईडी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में पहुंचे। जहां ईडी अफसरों ने उनसे पूछताछ शुरू की। सांसद से रात दो बजे तक पूछताछ होती रही। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। अधिकारियों ने उनसे कहा कि पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा। रविवार को अफजाल से उनकी संपत्तियों के बारे में तफ्सील से पूछा गया।