फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरात में डीजे बजाने पर मुफ्ती ने वलीमा के बहिष्कार का जारी किया फतवा

Sat, 12 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया। बरात में डीजे बजाने पर एक मुफ्ती ने दावत-ए-वलीमा के बहिष्कार का फतवा जारी कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित अन्य माध्यमों से यह फतवा जारी किया गया। इसे लेकर लेकर दो पक्षों में तनाव फैल गया। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो मुफ्ती भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचा गया। यहां पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता कराया गया।
विज्ञापन

घूरपुर कस्बे से बुधवार को एक बरात सुल्तानपुर गई थी। शादी के बाद बरात लौटने पर दूल्हे के घर पर शुक्रवार को वलीमा रखा गया था। इस बीच पता चला कि एक स्थानीय मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर फतवा जारी कर लोगों से वलीमा में ना शशामिल होने के संदेश जारी किए। इस बात को लेकर भुक्तभोगी ने मुफ्ती के विरुद्ध घूरपुर थाने में तहरीर दी। जानकारी होने पर फतवा जारी करने वाले मुफ्ती के समर्थन में भी दर्जनों लोग घूरपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें