फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सांसद का प्रयास लाया रंग, बेल्हा में बनेगा 40 किमी लंबा रिंग रोड

Fri, 01 Mar 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 330 प्रयागराज-अयोध्या के मकूनपुर चौराहे से बाबा बेलखरनाथधाम, मां बाराहीदेवी धाम होते हुए शनिदेव धाम के विश्वनाथगंज तक 40 किमी रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता का प्रयास रंग लाया है। शुक्रवार को रायबरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जिले में 40 किमी लंबे रिंग रोड बनाने की घोषणा की है। उन्होंने लालगंज से रानीगंज तहसील तक 51 किमी लंबे बाईपास का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन

 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 330 प्रयागराज-अयोध्या के मकूनपुर चौराहे से बाबा बेलखरनाथधाम, मां बाराहीदेवी धाम होते हुए शनिदेव धाम के विश्वनाथगंज तक 40 किमी रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरहरपुर मोड़ से कोंहड़ौर नगर पंचायत से 16 किमी अंतू बाजार को जोड़ते हुए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने छह माह के भीतर कार्य आरंभ होने का दावा किया है। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रतापगढ़ का परिदृश्य बदला हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें