फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Fri, 21 Aug 2026 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक एक महिला डीआरएम ऑफिस के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह महिला पांच बच्चों की मां है। इसने सरायममरेज थाने में तैनात एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे नीचे उतारने में जुटी रही, लेकिन युवती आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही।

विज्ञापन
सिविल लाइंस में डीआरएम आफिस के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में डीआरएम आफिस के पास एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई है। उसका आरोप है कि सरायममरेज थाने में तैनात एक दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद अब वह शादी से मुकर गया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी है। महिला अपनी मांगों को कागज पर लिखकर नीचे फेंक रही है। पांच बच्चों की मां यह महिला मेजा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला की शादी जिले के कोरांव इलाके में हुई है। यह महिला पांच बच्चों की मां है। उसके चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 22 साल का है। महिला पानी की दो बोतलें लेकर टंकी पर चढ़ी है और अपनी मांगों को पर्ची पर लिखकर नीचे फेंक रही है। उसकी मुख्य मांगों में पहली शर्त दरोगा को मौके पर बुलाया जाए, दूसरी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराई जाए और तीसरी मांग यह है कि उसके घर की लाइट 2025 से कटी है उसको तत्काल जोड़वाया जाए। पुलिस के मुताबिक महिला ने 2025 में आरोपी दरोगा संजय यादव के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया है। यह दरोगा इस समय सरायममरेज थाने में तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें