फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से छत्तीसगढ़ भेजे गए एक हजार से ज्यादा श्रमिक

Tue, 19 May 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के एक हजार से अधिक श्रमिकों को सोमवार को उनके घर रवाना किया गया। सूबेदारगंज स्टेशन से ट्रेन को भेजने की देर रात तक कवायद चली। ट्रेन दुर्ग तक जाएगी। श्रमिकों को भेजने के लिए यहां पहली बार ट्रेन का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


यहां फंसे मध्य प्रदेश, राजस्थान के श्रमिकों को पहले ही बसों से उनके घर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को ट्रेन से रवाना किया गया। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए थे। ट्रेन को शाम साढ़े सात बजे ही रवाना किया जाना था लेकिन रात नौ बजे तक श्रमिकों की सूची ही तैयार होती रही। छत्तीसगढ़ जाने वाले श्रमिकों को पहले तहसील मुख्यालयों तथा शहर में रामवाटिका पर एकत्रित किया गया।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इन स्थानों से इन्हें खेलगांव पब्लिक स्कूल लाया गया, जहां चिकित्सीय जांच तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के साथ सभी की सूची की तैयार की गई। यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी होनी थी लेकिन निर्धारित स्थलों पर श्रमिकों के पहुंचने का क्रम ही देर तक चलता है। आसपास के जिलों के श्रमिक भी घर जाने के लिए आ गए। ऐसे में और देरी हो गई। दुर्ग से पहले बिलासपुर, भाटपारा और रायपुर स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी।

आए 200 से अधिक श्रमिक

प्रवासी श्रमिकों को लेकर सोमवार को कोई विशेष ट्रेन नहीं आई। हालांकि ट्रेनों के आने का क्रम जारी रहा। दूसरे जिलों को जाने वाली तीन ट्रेनों का यहां स्टापेज था तथा इनसे 200 से अधिक श्रमिक आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें