फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के चार और मामले, अब तक 42 पॉजिटिव

Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना के संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को चार और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, इसके साथ ही अब तक जनपद में कोरोना के 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से लूकरगंज के इंजीनियर के साथ हंडिया तहसील के राका गांव और बारा तहसील के लालापुर थाने के पंडुआ गांव के एक-एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इंडोनेशियाई नागरिक को छोड़कर बाकी सभी मामले 18 दिनों में ही सामने आए हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 25 है। कोटवां-बनी स्थित एल-1 हॉस्पिटल में 11 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 10 संक्रमित भर्ती हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है। जिन 14 संक्रमित मरीजों की छुट्टी कर की गई है, उसमें इंडोनेशियाई नागरिक, लूकरगंज के इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली युवती और उसकी बेटी, शंकरगढ़ के दो, कौंधियारा का एक, कौड़िहार के दो, हंडिया के एक युवक सहित अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

प्रतापगढ़ के संक्रमित युवक की मौत

कोरोना की चपेट में आए प्रतापगढ़ के एक युवक की सोमवार को एसआरएन में मौत हो गई। उसका कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा था। कोरोना के नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शव का अंतिम संस्कार फाफामऊ स्थित घाट पर मृतक युवक के परिवार के चार लोगों की मौजूदगी में प्रोटोकाल के मुताबिक कराया। इसके अलावा प्रतापगढ़ का एक युवक भी पॉजिटिव आया है। वह मुंबई से आया है। 16 मई को एसआरएन के संदिग्ध वार्ड में रखा गया था। इसी प्रकार कौशाम्बी की एक युवती की भी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोमवार को सबसे अधिक मिले संक्रमित

मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 41 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें प्रयागराज के अलावा कौशाम्बी के 19, फतेहपुर के 13, प्रतापगढ़ के तीन, मिर्जापुर और चित्रकूट का एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला। मेडिकल कॉलेज में अब तक की जांच में सोमवार को सबसे अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके एक दिन पहले एक दिन में 25 मामलों की पुष्टि हुई थी। कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से मंडल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें