कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि नवरात्र पर वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा। तमाम शोरूम में अभी से ही बाइकों और स्कूटी की बुकिंग हो रही है। जीएसटी दरों की घोषणा के पहले बुकिंग में रुकावट देखने को मिली थी लेकिन 28 प्रतिशत की दर 18 प्रतिशत होने के बाद से बुकिंग आ रही है। एक अनुमान के मुताबिक 800 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। शोरूम में लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र को लेकर इस बार बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। - अंकित राज, सरस्वती मोटर्स
नवरात्र को लेकर लोग बाइक-स्कूटी की बुकिंग करवाने को पहुंच रहे हैं। शोरूम में उन्हें बताया भी जा रहा है कि 28 से 18 फीसदी जीएसटी स्लैब होने के बाद उन्हें कितने हजार का फायदा मिलेगा। - हरप्रीत सिंह, जीएस ड्रीम होंडा