मेले के लिए 2500 नाविकों ने कराया पंजीकरण
माघ मेले में श्रद्धालुओं को एक से दूसरे घाट तक ले जाने के लिए 2500 नाविकों ने पंजीकरण कराया है। लोक निर्माण विभाग का बोट टेस्टिंग कार्यालय हर नाव की जांच करेगा। नाव पर बैठने वाले व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहनाने की नाविक की जिम्मेदारी होगी। नाव पर अधिकतम 10 सवारियों की सीमा तय की गई है। हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे। मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ को देखते हुए बड़े स्टीमर और व्यावसायिक नावों के संचालन पर रोक रहेगी। छोटी नावों के लिए सुरक्षित रूट तय किए गए हैं। अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के अनुसार प्रशासन के पास दो स्टीमर, चार जेटी भी हैं। नावों के टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विशेष इंतजाम
प्रशासन 85 नावों का टेंडर करने की तैयारी में है,जो मेले की व्यवस्था-निगरानी में काम आएंगी।
सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के लिए जल पुलिस ने 22 बोट और 10 जेटी का प्रबंध किया है।
संगम और अरैल जैसे प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां से नावों का संचालन होगा।