फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख का पहरा : 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे कर रहे जिले की निगरानी

Sat, 17 Sep 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कई रोड चौराहे व अधिकांश प्रतिष्ठानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत अब तक शहर भर में लगभग 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जिनके माध्यम से मुख्य मार्गो व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद 24 जून 2017 को तीसरे चरण में प्रयागराज शहर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया था। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए चार सालों में करीब 529 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ मेले को लेकर शहर को सजाने की तैयारी शुरू हुई। बीते 4 सालों में जहां 30 सड़कों को स्मार्ट किया गया है। वहीं, चार नए फ्लाईओवर और आठ अंडरपास बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में लगभग 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और बड़ी संख्या में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। प्रयागराज जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या काफी अधिक है।

 

 

कई रोड चौराहे व अधिकांश प्रतिष्ठानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत अब तक शहर भर में लगभग 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जिनके माध्यम से मुख्य मार्गो व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है। इन कैमरों की मदद से आपराधिक घटनाओं को ट्रेस करने में पुलिस को भी मदद मिलती है। प्रयागराज में सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत 1100 से अधिक कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। यह सभी कैमरे आईट्रिपलसी से कनेक्ट हैं। इनका इस्तेमाल ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

 


मुट्ठीगंज के रहने वाले अखिलेश केसरवानी का कहना है कि चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कई फायदे हैं। चालान होने के डर से कोई ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं करेगा साथ ही ट्रैफिक जाम की भी समस्या कम हुई है। नैनी के गुरुनानक नगर की रहने वाली जागृति खुराना का कहना है कि जरूरत है कि सीसीटीवी कैमरे सही हालत में रहें। इनके खराब हो जाने या सही से काम न करने पर दिक्कत होगी। 

 

 

प्रयागराज के एसपी क्राइम सतीश चंद्र का कहना है कि जिले में अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से क्राइम कंट्रोल करने मे काफी सहूलियत मिलती है। वाहन चोरी की घटना हो, छेड़छाड़ की हो, मारपीट हो या अन्य आपराधिक संबंधित घटना हो सीसीटीवी लगने से हर तरीके से आम जनता के साथ साथ पुलिस को मदद मिली है। जिले की अधिकतर घटनाओं के वर्कआउट में इन सीसीटीवी कैमरो का अहम योगदान रहा है । जिले की कई घटनाएं ऐसी हुई हैं जिनमें सीसीटीवी की मदद ली गई है और अपराधी तक पहुंचा गया है ।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें