फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में हादसा: ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई कार, फार्मासिस्ट गंभीर, बचा बड़ा हादसा

Sat, 17 Sep 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रात 9.30 बजे के करीब वह फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस आ गई और कार ट्रेन की चपेट में आ गई। इसके बाद कार ट्रेन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चली गई। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा स्थित क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर फंसी कार सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। साथ ही उसमें सवार फार्मासिस्ट प्रमोद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। हादसे के चलते ट्रेन 25 मिनट तक रुकी रही। मूल रूप से संत कबीरनगर निवासी प्रमोद हंडिया सीएचसी में फार्मासिस्ट हैं। वह किसी काम से शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर गए थे। शाम को अपने तीन परिचितों संग अल्टो कार से घर लौटने लगे। 

विज्ञापन



रात 9.30 बजे के करीब वह फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस आ गई और कार ट्रेन की चपेट में आ गई। इसके बाद कार ट्रेन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चली गई। 


ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तब जाकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें प्रमोद गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर सभी को एसआरएन ले जाया गया। उधर हादसे के चलते सारनाथ एक्सप्रेस 25 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। बाद में किसी तरह ट्रैक से कार हटाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। फूलपुर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें