Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवतियां।
- फोटो : प्रयागराज
शनिवार की सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए। उसके बाद दोपहर एक बजे तक उनका बादलों के साथ लुकाछिपी होती रही लेकिन अचानक दक्षिणी पश्चिमी मानसून का दबाव बनने से शहर के आसमान पर बादलों का जमावड़ा हो गया। बूंदाबांदी शुरू हो गई।
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
- फोटो : प्रयागराज
थोड़ी देर तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहा लेकिन सवा दो बजे के बाद बादलों ने गरज-चमक के साथ बारिश करना शुरू कर दिया। सवा घंटे तक बूंदे टूटी नहीं और बारिश झमाझम हुई। इससे शहर कई इलाकों में जलभराव हो गया। जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, करेली, राजापुर, ओमगायत्रीनगर, सलोरी, नखासकोहना, कोठापार्चा, कीडगंज, मुट्ठीगंज, शिवकुटी आदि मुहल्लों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
- फोटो : प्रयागराज
उधर, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में अब तक 440 एमएम बारिश हो चुकी है। अकेले अगस्त में इतनी बारिश सालों बाद हुई है। यह अभी जारी रहेगी। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि मघा नक्षत्र दो सितंबर तक है तब तक बारिश लगातार होती रहेगी।