जाली नोट तस्कर गिरोह के खिलाफ पूरक चार्जशीट
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जाली नोट तस्कर गिरोह सरगना आबिद अली, मंजय कुमार पटेल, शर्मा पासवान और विनोद मिश्रा पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसटीएफ ने 2010 में आबिद और डुमरियागंज एसबीआई के कैशियर सुधाकर त्रिपाठी को जाली नोटों संग गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि आबिद जाली नोटों को सुधाकर के जरिए बैंक की करंसी चेस्ट में खपाता था। सुधाकर के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि आबिद अली तक जाली नोटों की खेप पहुंचाने में मंजय पटेल, शर्मा और विनोद मिश्रा अहम भूमिका निभातेे थे। इसकेबाद ही उनके भी नाम मामले में शामिल किए गए और फिर सभी के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी गई।