सूत्रों का कहना है कि 2018 में कसारी मसारी में सीलिंग की 13 बीघा जमीन बेचने में भी इस पूर्व विधायक का नाम आया था। एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर के घर भी ईडी की टीम ने घंटों छानबीन की थी। कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे भी दस्तावेज मिले थे, जिनसे 50 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन का खुलासा हुआ था।
सूत्रों का कहना है कि इन दस्तावेजों के भौतिक परीक्षण के बाद बेहद अहम जानकारियां जांच एजेंसी के हाथ लगी हैं। जिनके बारे में संबंधितों से पूछताछ की जानी है। इसी क्रम में अब पूर्व विधायक समेत तीन को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें जल्द ही समन जारी किया जा सकता है।